शराबी पुत्र से विवाद में वृद्ध ने जहर खा कर जान दी

Uncategorized

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पिठुपुर मेंहदिया निवासी 70 वर्षीय लावेश राजपूत ने जहर खा लिया| उन्हें गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

लावेश राजपूत का पुत्र मुकेश राजपूत शराबी प्रवर्ती का है| लावेश अपने पुत्र के साथ साथ अन्य गांव के लोगो से भी शराब पीने से मना करता रहता था| मंगलवार को जब उसने अपने पुत्र मुकेश को मना किया तो विवाद हो गया| पुत्र की हरकतों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया| सुबह उन्हें 10 बजे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| उपचार के दौरान उनकी 10;30 पर मौत हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|