महिला से कथित ‘संबंध’ पर फंसे कुमार विश्वास

Uncategorized

नई दिल्ली:महिला से कथित संबंध के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस भेजा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने कुमार विश्वास को नोटिस भेज मंगलवार से पहले आयोग के दफ्तर आकर जवाब देने को कहा है।

पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास के एक महिला कार्यकर्ता से कथित संबंधों की खबर आई थी। बताया गया कि ये महिला अमेठी में विश्वास के लिए प्रचार करने गई थी। हालांकि विश्वास की तरफ से इस पर कभी सफाई नहीं दी गई। लेकिन अब ये मामला फिर तूल पकड़ता दिख रहा है।महिला से कथित महिला से कथित संबंध के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस भेजा है।

आप की महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास की पत्नी उसे बदनाम कर रही हैं। महिला ने कुमार विश्वास पर भी आरोप लगाया है कि उसके चरित्र पर लगाए जा रहे आरोप का कुमार विश्वास सामने आकर खंडन नहीं कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि कुमार विश्वास की पत्नी कुमार विश्वास के साथ उसका नाम जोड़कर बदनाम कर रही है।

महिला ने आरोप लगाया है कि जब अमेठी में वह कुमार विश्वास के चुनाव प्रचार कर रही थीं, उसी दौरान विश्वास की पत्नी ने ये आरोप लगाए थे। महिला का आरोप है कि इस बेबुनियाद आरोप को लेकर कुमार विश्वास के साथ उसका नाम जोड़ा गया और उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया गया।

महिला के मुताबिक सोशल मीडिया पर हुई बदनामी के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और अब तलाक की धमकी दे रहा है। महिला ने दिल्ली महिला आयोग को इस मामले में शिकायत की थी। इसी के बाद विश्वास को नोटिस जारी किया गया है। बरखा का कहना है कि इस महिला ने पुलिस कमिश्नर और अरविंद केजरीवाल को भी चिट्ठी लिखी थी।