ससुराल आये दामाद को धुना

Uncategorized

MARPITफर्रुखाबाद: बीते एक महा पूर्व अपने मायके आयी पत्नी को लेने पंहुचे जनपद कन्नौज के समधन निवासी गगन पुत्र सूबेदार को ससुर व सालो ने जमकर पीट दिया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने गगन का मेडिकल कराया|

ग्मर्पित में घायल गगन ने बताया कि उसका विवाह बीते 25 जनवरी 2008 को शहर कोतवाली के ग्राम पपियापुर निवासी राजेन्द्र जाटव की पुत्री रंजना के साथ हुआ था| उसके एक एक पुत्री रचना व 6 वर्षीय पुत्री अंशु व 5 वर्षीय पुत्र अंकुर है| होली के तकरीबन 12 दिन पूर्व उसकी पत्नी रंजना ने अपनी सास सरोजनी के साथ विवाद कर दिया| जिस पर गगन ने उसके साथ मारपीट कर दी| मारपीट से नाराज रंजना ससुराल से मायके चली आयी|

तब से वह अपने मायके में ही है| गगन के अनुसार उसका मकान वन रहा है घर में भोजन पकाने की समस्या हो रही थी| जिस पर पिता सूबेदार के कहने पर मै पत्नी को बुलाने ससुराल पपियापुर पंहुचा| जंहा पत्नी ने चलने से मना कर दिया| इस पर विवाद की स्थित बन गयी| मौके देखकर उसके ससुर राजेन्द्र व साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी| पुलिस ने सूचना मिलने पर गगन का मेडिकल कराया| मेडिकल में उसकी पीठ में चोटों के निशान मिले|