ट्रक की टक्कर से बाइक सबार छात्र की मौत, दो गंभीर

Uncategorized

aaksh ecsidentफर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) बहन के घर जा रहे थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरगांव निवासी 17 वर्षीय आकाश पुत्र आदर्श शाक्य की ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी| घटना में मृतक की बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये| जिन्हे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

लोहिया अस्पताल में भर्ती मृतक आकाश की छोटी बहन 14 वर्षीय शिवानी ने बताया कि वह अपने भाई आकाश व रिश्तेदार सुखराम निवासी कलिंजर अलीगंज एटा व सुखराम के एक साथी के साथ एक ही बाइक पर सबार होकर जा रहे थे| उसकी बड़ी बहन संगीता निवासी मद्दापुर बेबर मैनपुरी के घर कार्यक्रम था| वह लोग जैसे ही सकबाई मोहम्दाबाद के निकट पंहुचे तभी सामने से आ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बाइक सबार चारो गम्भीररूप से घायल हो गये|
चारो को 108 एम्बुलेस से लोहिया अस्पताल लाया गया| अस्पताल में आपात कालीन डियूटी पर तैनात डॉ० मनोज रतमेले ने आकाश को मृत घोषित कर दिया| सुखराम व उसके साथी की हालत भी चिंताजंक बतायी गयी है| मृतक आकाश ऊगरपुर इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था| शिवानी भी हाई स्कूल की छात्रा है| मृतक के पिता आदेश शाक्य शहर कोतवाली के आईटीआई चौराहे पर छपाई का कार्य करते है| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया| पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया|