दो वर्ष से मानदेय ना मिलने से आक्रोशित रोजगार सेवक करेंगे धरना

Uncategorized

dhrmendr kumar1फर्रुखाबाद:बीते दो वर्ष से विस्कुट खाकर गुजारा कर रहे ग्राम रोजगार सेबक अपर आन्दोलन के लिये कमर कस रहे है| जिसके चलते जनपद के रोजगार सेवक बुधवार को जिलामुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगे| यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने दी|

जिलाध्यक्ष ने बताया है श्रमायुक्त मनरेगा जनार्दन सिंह यादव को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया है| लेकिन अभी तक मानदेय देने का मन नही बनाया जा रहा| जबकि शासन ने ग्राम रोजगार सेवको के लिये 60 करोड़ रुपया मुफ्त कर दिया| इसके बाद भी अधिकारियो की उदासीनता के चलते शासन को इसकी जानकारी नही पंहुच पायी|
ग्राम रोजगार सेवक मानदेय ना मिलने से काफी परेशान है|

उन्होंने बताया कि अब संगठन दो-दो हाथ करने को तैयार है| इस लिये बुधवार को अनिश्चित कालीन धरना किया जायेगा|