डीएम ने पेट्रोमेक्स की रोशनी में किया कक्षाकक्षो का शिलान्यास

Uncategorized

dm bsa sanjyफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गिहार बस्ती में शुक्रवार को दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया| उन्होंने बस्ती के लोगो को अपने बच्चों के दाखिले स्कूलो में कराने को कहा|

गिहार बस्ती में इससे पूर्व चार बार अतिरिक्त कक्षा-कक्ष आये थे| लेकिन वह गुडैला नगला, बाग लकूला, सिरमौर तराई में स्कूल बना दिये गये| जिलाधिकारी नरेद्र कुमार सिंह चौहान के द्वारा लकूला बस्ती के कल्याण की योजना बनने के बाद आखिर इस बार दो कक्षो का निर्माण कार्य ख़ुद डीएम ने शुरू करा दिया | यह कक्ष नगर क्षेत्र से हटाकर लकूला बस्ती में बनाये जा रहे है|

जिलाधिकारी को शाम 6 बजे शिलान्यास करने को आना था| लेकिन वह वीडियो कांफ्रेंसिग के चक्कर में लगभग एक घंटे देरी से पंहुच पाये| उन्होंने कक्षों की नीव में आठ ईट रख शिलान्यास कर दिया| लेकिन अँधेरा अधिक होने के कारण उन्हें पेट्रोमेक्स में ही शिलान्यास करना पड़ा| बस्ती में गंदगी का सम्राज्य होने के कारण जिलाधिकारी नाराज नजर आये| उन्होने पीडी आरडीविश्वकर्मा से नाराजगी जतायी और कहा की क्या बस्ती में शौचालय नही है क्या?जिलाधिकारी के सबाल का कोई जबाब नही दे सका| फ़िलहाल बस्ती का हाल अभी भी बेहाल है| जिलाधिकारी की नजरो में कुछ अधिकारी कागजी घोड़े दौड़कर नम्बर बढ़ाने में लगे है|
इस दौरान जिला विधालय निरीक्षक भगवत पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष शैक्षिक महासंघ संजय तिवारी, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, पंकज योगगुरु, एबीएसए बढ़पुर महेश शर्मा, भवन प्रभारी सोमनाथ दीक्षित आदि मौजूद रहे|