कांग्रेसियों ने हाईवे जाम कर फूंका मोदी का पुतला

Uncategorized

changresफर्रुखाबाद: केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने इटावा-बरेली हाईवे नेकपुर के पुल पर पंहुचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुल पर ही जमीन पर बैठ कर जाम लगा दिया| इसके साथ ही प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया|
कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष उषा मौर्या के नेतृत्व में कांग्रेसी रिलायंस पेट्रोल पम्प तिराहे पर एकत्रित हुए| जिसके बाद काफिला बना कर नेकपुर के पुुुल पर पंहुचे| जंहा सभी नेता जमीन पर बैठकर नारेवाजी करने लगे| प्रशासन ने पुलिस का भी भारी इंतजाम किया था|
तकरीबन एक घंटा मोदी व अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाये गये|कुछ समय के बाद उन्होंने मोदी का पुतला बनाकर उसमे आग लगा दी| नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया|
इस दौरान जिलाध्यक्ष मृतुनज्य शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री,सोनी दीक्षित, नफीस हुसैन, वसीमुज्जमा खां इमरान अंसारी, अजय दीक्षित, शकुंतला गौतम, आदि मौजद रहे|
गायब रहे कई कांग्रेसी
राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आहूत किये गये हाईवे व रेल रोको कार्यक्रम में कई नेताओ ने किनारा कर लिया| जिसमे पूर्व नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष आफ़ताब हुसैन, सीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, पूर्व सांसद सलमान प्रतिनिधि अनिल मिश्रा आदि कई बड़े चेहरे नजर नही आये|