सपा सुप्रीमो को देखने चार्टर प्लेन से गये सीएम अखिलेश

Uncategorized

akhilesh yadavलखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज दिन में करीब एक बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली रवाना हो गये। दिल्ली से सीएम गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने जाएंगे। माना जा रहा है कि सपा सुप्रीमो को कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दिन में करीब एक बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली रवाना हो गये। उनका मुलायम सिंह यादव को देखने मेदांता अस्पताल जाने का कार्यक्रम था। वह सपा मुखिया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद आज ही लखनऊ लौटेंगे।

अस्पताल से सपा कार्यालय खबर आई है कि मुलायम सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कल शाम के साथ ही आज दिन का खाना भी खाया है। माना जा रहा है कि मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव को कल छुट्टी भी दी जा सकती है।