जाँच में एक भी मदरसा मानको पर नही उतरा खरा

Uncategorized

mdrsaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी के निरीक्षण में एक भी मदरसा अरबी फ़ारसी बोर्ड की नियमावली के अनुकूल नही मिला| जिससे अब मदरसो पर गाज गिरना तय माना जा रहा है| वहीँ गांव सराय मेदा में जाँच अधिकारी घुसे ही नही|

कमालगंज विकास खंड में मदरसो की जाँच करने पंहुचे अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने सुलेमानिया गरीब नबाज निरीक्षण के दौरान 25 बच्चो में से मात्र चार बच्चे मौजूद मिले| सभी मदरसा संचालको को निर्देश दिए गए की वह अपने रिकॉड कार्यालय में रिकार्ड उपलब्ध कराये|

जिनकी जाँच कर दोषी मदरसा के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी| अधिाकरियो ने मदरसा सुबह सात बजकर तीस मिनट पर खुलना चाहिए और एक बजे बंद होना चाहिए|
हिजाम ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यबाद
हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बधाई दी है| उनका कहना है की बजट में एक समुदाय विशेष पर ही कोई योजना नही चलायी गयी| इससे हिन्दू समाज में ख़ुशी की लहर है| हिजाम ने विधुत शव दाह गृह के साथ साथ गंगा घाटो का सुंदरीकरण करने की भी मांग की है|