आडिट टीम भागी:मनरेगा की जांच में फैला रायता महिलाये पिटी, असलहे तने,

Uncategorized

mnregaaफर्रुखाबाद :(कायमगंज) विकास खंड के ग्राम मुडौल में प्रधान रंजना तिवारी के विरुद्ध मनरेगा कार्यों में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।जिसमे डीएम के आदेश पर सोशल आडिट टीम मनरेगा की जांच कर रही थी। तभी आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया| देखते देखते भगदड़ मच गयी| जमकर मारपीट हुई| महिलाओं को भी पिटा गया| दोनों ओर से असलहे निकल आये|

मनरेगा कार्यों में गंभीर आरोप लगने पर डीएम ने पंचायत सेक्रेटरी को निलंबित कर जांच के आदेश दिये थे। सोमवार को जल निगम अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व में सोशल आडिट टीम मनरेगा की जांच कर रही थी। भौतिक सत्यापन के बाद प्राथमिक स्कूल में ग्रामीणों व जॉब कार्ड धारकों की बैठक में बयान दर्ज किये जा रहे थे। दोनों पक्षों के 100 से अधिक लोग जमा थे। उसी दौरान जॉव कार्ड धारक राधा व उसके पति कुलदीप ने कहा कि उन्होंने काम नही किया इसके बाद भी उनका नाम से पैसा खाते निकाल लिया गया| इतना सुनते ही दूसरे तरफ कि महिलाओ में विवाद शुरू का दिया| दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गयी| मामले कि सूचना पुलिस को दी गयी| दोनों ओर से असलहे निकल आये| तभी कोतवाल एके सिंह परिहार मौके पर पंहुच गये| उन्होंने एक युवक को हिरासत में ले लिया|

आडिट टीम के कोआर्डीनेटर अभिषेक कुमार ने बताया कि विवाद से पूर्व आडिट का अधिकांश काम निपटा लिया गया था। जिसमें भारी गड़बड़ियां पायी गयीं। मनरेगा के 4 कामों में से केवल 1 में काम होना पाया गया। उसमें भी मिट्टी के कार्य को मजदूरों के बजाय जेसीबी से कराया गया। जिसके लिए रिकवरी की रिपोर्ट भेजी जा रही है।