ब्रेकिंग न्यूज : दबंगो ने विकलांग को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

Uncategorized

23_02_2015-23fkb18-c-2फर्रुखाबाद: खुन्नस के चलते थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कलान नगला निवासी 24 भूरे पुत्र छोटेलाल शाक्य की गांव के हो कुछ दबंग लोगो ने पीट-पीट कर हत्या कर दी| मौके पर पंहुची पुलिस के आरोपी हाथ नही लगे| घटना के संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है|

दोपहर को भूरे नहाने के लिए साबुन खरीदने गया था तभी गांव के कुछ लोगो से उसका विवाद हो गया दबंगो ने भूरे के साथ जमकर मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया| गांव में हत्या होने से सनसनी फ़ैल गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| जब पुलिस मौके पर पंहुची तब तक आरोपी फरार हो गए थे|

मृतक की माँ असर्फी देवी व भाभी विद्यादेवी अन्य परिजनों के साथ भूरे के शव को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जंहा उसकी मौत की पुष्टि चिकित्सको ने कर दी| पुलिस आरोपियों की तलाश का कर रही है|
भूरे के भाई की भी हुई थी हत्या
मृतक भूरे के भाई मोहन की 2001 में हत्या कर दी गयी थी| मोहन को गांव के ही कुछ लोग उसे दिल्ली ले जाने के लिए बस से अलीगढ़ ले गए जंहा उसकी तेजाब डालकर हत्या कर दी गयी बाद उसके शव को पेंड से टांग दिया गया| लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गयी थी|
थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।