सड़क हादसे में चचेरे भाईयो की मौत

Uncategorized

sunilफर्रुखाबाद:शनिवार सुबह साइकिल सबार चचेरे भाईयो की मार्ग इटावा बरेली हाईवे पर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|

जनपद शहजंहापुर के थाना मिर्जापुर जरियानपुर निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र सजंय सिंह व उसका चचेरा भाई नन्हे पुत्र गयाप्रसाद अपने मामा बाबू निवासी दहेलिया मानिकपुर की शादी में शरीक होने के लिए आ रहा था| तभी मोहम्दाबाद के मदनपुर चौकी के सामने तड़के किसी वाहन की टक्कर दोनों साइकिल सबार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों के शवो को लोहिया अस्पताल लाया गया|

परिजनों ने बताया की उनके पास मिली डायरी से मोबाइल नंबर निकाल के पुलिस ने उन्हें जानकारी दी| जिस पर परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| मृतक सुनील की माँ राममूर्ति व नन्हे की माँ रामश्री का रो रो कर बुरा हाल है| पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|