दुल्हन की तरह सजे शिवालय

Uncategorized

pandabag mndirफर्रुखाबाद: शिवरात्रि पर्व पर जनपद के सभी शिवालय दुल्हन की तरह सजाये गये| शाम होते होते मंदिरो में लोगो का आकर्षण और अधिक बढ़ गया| देर रात तक भीड़ मंदिरो में शिव दर्शनों के लिए उमड़ी रही|

भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग कई-कई घंटो तक लाईनो में लगे रहे| भगवान को जमकर भोग भी चढ़ाया| दिन में ही शिव मंदिरो को चायनीज झाँलरो से सजा दिया गया| मंदिरो में भव्य श्रृंगार किया गया| भक्तो से आध्यात्मिक गीतों पर जमकर नृत्य भी किया| शहर के पाण्डेश्वर नाथ मंदिर इस बार कुछ विशेष रूप से सजाया गया| जिसे देखने के लिए लोग मंदिर परिसर में ही घ्नतो तक टहलते नजर आये| वही महाकाल मंदिर में भी भोलेनाथ को भांग, दूध, रुद्राभिषेक, जल,पंचामृत आदि से सजाया गया|
प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविधालय सर्चलाईट भवन बीबीगंज पर महाशिवरात्रि को मनाया गया| जिसमे सर्व धर्म गुरुओ न सिरकत की| कार्यक्रम में लोगो ने शिव महिमा का विस्तार से वर्णन किया|