लूट की घटना में पुलिस अभी खाली हाथ, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uncategorized

puliesफर्रुखाबाद: बीते दिन पेट्रोल पम्प मैनेजर से दिन दहाड़े हुई लूट की घटना में पुलिस अभी तक हवा में हाथ पैर मार रही है| सेल्स मैंन की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

पेट्रोल पम्प के मैनेजर अभी अस्पताल में ही भर्ती है| पुलिस के हाँथ में अभी कोई सुराग नही लगा है| पुलिस की कई टीमें आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है| वही पुराने शातिरों की भी लोकेशन ली जा रही है| लेकिन सेल्स मैंन के पीछे बैठे होने के बाद गोली मैनेजर के कंधे में लगने की बात पुलिस के गले नही उतर रही है| पुलिस कई बिन्दुओ पर जाँच कर रही है| दो अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|