उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित यश भारती सम्मान की घोषणा

Uncategorized

08_02_2015-yash_bhartiलखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 56 महानुभावों को प्रतिष्ठित यशभारती सम्मान देने की घोषणा की है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर तथा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार जिन्हें मिलना है उनके नाम भी घोषित किए हैं। इस पुरस्कार से सुश्री सीमा तिवारी को वीरता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सुश्री रेशम फातमा को सम्मानित किया जाएगा।

‘यश भारती सम्मान’पाने वालों में श्री लोदी मोहम्मद सफी खाँ ‘बेकल उत्साही’ (साहित्य), श्री हीरालाल यादव (लोकगायन), डॉ. जगदीश गाँधी (शिक्षा), श्री देवी प्रसाद पाण्डेय ‘अडिग’ (साहित्य), प्रो. माता प्रसाद त्रिपाठी (साहित्य), श्री अशोक कुमार सिंह (हाकी), श्री वंश गोपाल यादव (आल्हा गायन), श्री अनूप जलोटा (गायन), श्री राजन साजन मिश्र (शास्त्रीय गायन), श्री रमेश भइया (समाज-सेवा), पं. विकास महाराज (सरोद), श्री शीतला पाण्डेय ‘समीर’ (फिल्म-गीतकार), श्री लाल बचन यादव (कुश्ती), श्री मुनव्वर अंजार (जूडो), श्रीमती रेखा भारद्वाज (सुगम संगीत), श्री धर्मेन्द्र यादव (मुक्केबाजी), श्री भगत सिंह (कुश्ती), श्री योगेन्द्र सिंह यादव (सैन्य-सेवा), श्री विजय पाल यादव (कुश्ती), श्री राजेश कुमार यादव (नौकायन), श्री अभिषेक यादव (मार्शल-आर्ट), तथा सुश्री श्वेता प्रियदर्शनी (शतरंज), श्री हामिद उल्लाह ‘हामिद हिन्दी’ (साहित्य), प्रो. रीता गांगुली (उपशास्त्रीय गायन), श्री दर्शन सिंह यादव (समाज-सेवा), प्रो. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी ‘वागीश शास्त्री’ (शिक्षा), प्रो. हकीम सैय्यद जिल्लुर्रहमान (यूनानी चिकित्सा), प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल (ललित कला), श्री विनोद मेहता (पत्रकारिता), डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल (लोक-रंगमंच, साहित्य), श्री रवीन्द्र जैन (संगीतकार), श्री योगेश गौड़ (गीतकार), श्री टीपी त्रिवेदी (ज्योतिष विज्ञान), श्री गिरधर लाल मिश्र ‘जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी भद्राचार्य (समाज-सेवा), श्री राजकुमार वर्मा (चित्रकार, माइक्रो-पेंटिंग), डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (साहित्य), श्री बुद्धि प्रकाश (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा), श्री विष्णु यादव (बिरहा गायन), डॉ. कुमकुम धर (कथक-नृत्य), डॉ. विष्णु सक्सेना (साहित्य), श्रीमती शुभा मुद्गल (शास्त्रीय-गायन), श्री कृष्ण कन्हाई एवं गोविन्द कन्हाई (स्वर्ण-चित्रकार), डॉ. सीएस यादव (चिकित्सा), श्री राजकुमार (कुश्ती), डॉ. आरपी सिंह (खेल), डॉ. राकेश यादव (चिकित्सा), श्री इफ्तखर नदीम खाँ (काष्ठ-कला), श्री जसजीत सिंह गिल उर्फ जिम्मी शेरगिल (अभिनेता), श्री कैलाश खेर (गायन), श्री राहत अली खाँ साबरी (गजल, गीत एवं सूफी गायन), श्री नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फिल्म), श्री अवनीश कुमार यादव (खेल), श्रीमती अल्का तोमर (महिला कुश्ती), श्री पूनम यादव (भारोत्तोलन), सुश्री गीतांजलि शर्मा (नृत्य) तथा श्री खुशबीर सिंह ‘शाद’ (शायर) शामिल हैं।