अराजक सपाइयों से निपटने को तैनात हुई पुलिस की पलटन

Uncategorized

spaa karyalyफर्रुखाबाद: पूर्व में कही शिवपाल के कार्यक्रम में तो संकिसा में खुद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सपा नेताओ की अभद्रता का दंश झेल चुके प्रशासन ने इस बार रामगोपाल यादव के कार्यक्रम में जो व्यवस्था की वह देखने लायक थी| सपा नेताओ से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया था| खुद जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विजय यादव सपा कार्यालय के गेट मौजूद रहे| अंदर केबल उन्ही को जाने दिया गया जिनका नाम सूची में था|

सपा के जिलाकार्यालय पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात किया गया था| आस-पास की दुकानो को भी बंद करा दिया गया था| सपा कार्यालय के गेट स्वाटटीम, कायमगंज कोतवाल के साथ कमालगंज थाना प्रभारी यतेन्द्र यादव को लगाया गया था| दोपहर के 12 बजते ही सपा नेताओ का हुजूम एकत्रित हो गया| जिसके बाद हाथो में सूची लिए थाना प्रभारी कमालगंज यतेन्द्र यादव ने नामजद सपा नेताओ को अंदर भेजना शुरू कर दिया| जिस पर कई सपा नेताओ ने बबाल शुरू कर दिया| जिसपर पुलिस ने कई सपा नेताओ को पुलिस ने धक्का देकर हटा दिया|

जिससे सपा नेता आक्रोशित हो गये और उन्होंने जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| इसके साथ ही पार्टी में पुराने नेताओ को तब्बजो ना देने और कमेटी में कांग्रेस, बसपा व भाजपा के नेताओ को पद देने का आरोप भी लगाया| फ़िलहाल पुलिस ने सपा नेताओ के मंसूबो पर पानी फेर दिया|