बिना जाम की झाम के समाप्त हुआ रामनगरिया मेला

Uncategorized

फर्रुखाबाद: रामनगरिया मेले में हर वर्ष आने वाले लोगो को जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जाम की झाम से जूझना पड़ता था| जिसके चलते इटावा बरेली हाईवे पर कई किलो मीटर लंबा जाम लग जाता था| raamngariya jaamलेकिन इस बार पुलिस व प्रशासन की जुगल बंदी के चलते नजारा ही कुछ अलग था| मेला जाम की भेट नही चढ़ा| लोगो ने जी भर कर स्नान किया व मेले का लुफ्त भी लिया|

पुलिस बल बीती रात से ही क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सक्रिय था | पंचालघाट कि तरफ आने वाले बड़े वाहनो को सेन्ट्रल जेल चौराहे पर ही रोका गया था| वही बरेली कि ओर से आने वाले वाहनो को या तो हुल्लापुर से मोड़ दिया गया या उसी मार्ग पर ही खड़ा करा दिया गया| पुलिस ने सेंट्रल जेल चौराहे, मसेनी चौराहे व पंचालघाट के निकट बैरियर लगा रखा था| जिसपर भारी पुलिस तैनात किया गया था|

पंचालघाट पुल कि तरफ केबल रोडबेज बस व बाइक को ही जाने कि इजाजत थी| निजी वाहनो को भी रामनगरिया में घुसने से रोक दिया गया| पुलिस पूरी रात सक्रिय रही जो लोगो में चर्चा का विषय है| रामनगरिया मेले के इतिहास में शायद ही यह पहला मौका था| जब पुल पर जाम ना लगा हो| लोगो को मेले में आने जाने में कोई समस्या नही थी| फ़िलहाल माघ कि पूर्णिमा को समाप्त हो रहे मेले में भारी संख्या में लोग पंहुचे| सीओ मोहम्दाबाद योगेन्द्र कुमार सिंह भी मौके पर मुस्तैद रहे|