संगठन में रार, प्रदेश में फर्रुखाबाद सदस्यता अभियान की खुली पोल

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: मीडिया के सामने बड़ी-बड़ी बाते करने बाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओ की पोल लखनऊ में हुई सदस्यता अभियान कि समीक्षा बैठक में खुल गयी| जिसमे कई जिलो के साथ साथ फर्रुखाबाद को भी सुस्त सदस्यता अभियान वाला जिला घोषित कर दिया गया| जिसके बाद अब सभी बीजेपी नेता व सदस्यता अभियान के ठेकदार अपने पुराने दावों को सही साबित करने के प्रयास में जुट गये है|

बीते 25 जनवरी को आवास विकास में बुलाई गयी प्रेस वार्ता में क्षेत्र के सदस्यता प्रमुख सत्यपाल सिंह व जिला सदस्यता प्रमुख विमल कटियार ने कहा था कि अभी तक सदस्यता अभियान में कुल एक लाख तीस हजार बने है| जिसमे आज क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनके पास अभी तक एक लाख 41 हजार सदस्यों का डाटा है| जानकारी देते चले कि प्रदेश में कुल 402 विधान सभाये है| जिमसें कुल मिलकर एक करोंड दो लाख सदस्य बने है| इस आधार पर चार विधानसभाओ वाले फर्रुखाबाद में औसत सदस्य 101492 होंने चाहिए | क्षेत्र के सदस्यता प्रमुख सत्यपाल सिंह ने एक लाख 41 हजार सदस्य बनाने का दावा किया गया है| इस आधार पर फर्रुखाबाद की सदस्य्ता लक्ष्य से काफी आगे है| इसके बाद भी फर्रुखाबाद को सबसे कम इसके बाद भी फर्रुखाबाद को सबसे कम सदस्यता वाले जिलो की सूची में रखा गया है यह जनपद के कार्यकर्ताओ के गले नही उतर रहा है|

इससे अब जनपद के सदस्यता प्रभारी के दावों की पोल खुलने लगी है| पार्टी में चर्चा है की जिले में सदस्यता का ठेका लेने वाले कई नेता सदस्यता अभियान भूलकर दिल्ली घूमने में मस्त रहते है तो फिर फर्जी संख्या भेजेगे ही| वही दूसरी तरफ जिले के संगठन में फैली रार दिन व दिन कैंसर की तरह बढ़ती जा रही है| लेकिन इस संबंध में कोई अहम बैठक ना करके केबल वयान के तीर ही चलाये जा रहे है|

क्षेत्र सदस्यता प्रभारी सत्तपाल सिंह ने बताया की कुछ लोगो ने सही तरीके से मैसिज नही किये है| जिस कारण पूरा डाटा प्रदेश के कम्प्यूटर म फीड नही हो पाया है| जिसमे सुधार किया जायेगा|