संकिसा के विकास के लिए प्लान तैयार: अखिलेश

Uncategorized

akhilesh dlaaee laama snkisa 15फर्रुखाबाद: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से भेट करने आये सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है की संकिसा के विकास के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है| केबल जमीन की व्यवस्था होनी बांकी है| जमीन मिलते ही विकास कार्य शुरू किया जायेगा|

दोपहर तकरीवन 12 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर संकिसा में बने हैलीपेड़ पर उतरा| उसके बाद वह सीधे दलाई लामा से मुलाक़ात करने उनके गेस्टहाउस पंहुचे| जंहा उन्होंने तकरीबन 45 मिनट तक उनसे बातचीत की| इस दौरान दलाईलामा ने कहा की नेता जी( मुलायम सिंह ) से उनके पुराने संबध है| मुख्यमंत्री ने दलाईलामा के साथ पनीर की सब्जी रोटी का स्वाद भी चखा| होटल में पहुंचने पर सीएम ने दलाईलामा को प्रणाम किया। उन्होंने सीएम को शांति का प्रतीक सफेद अंगवस्त्र भेंट किया। इसके अलावा उन्होंने मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ लोकायुक्त की रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई न होने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि अभी जांच चल रही है, वह जवाब दे रहे हैं। इस संबंध में और अधिक सवाल पर सपा नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने दिल्ली में किसी पार्टी को समर्थन देने के सवाल पर कहा कि हम दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो समर्थन क्या देंगे।

उन्होंने कहा की संकिसा के विकास के लिए प्लान तैयार है| केबल जमीन की व्यवस्था होनी है जिसे बाद विकास कार्य शुरू किया जायेगा| आगे बोलते हुए कहा की लोग कहते है की कन्नौज का विकास सपा सरकार ने जादा किया है| कन्नौज से नेता जी, मै खुद व मेरी पत्नी डिम्पल सांसद रहे है| इसके अलावा फर्रुखाबाद के विकास के लिए भी कदम उठाये गए है| सपा की सरकार ने गांव व गरीबो का ध्यान रखा| जैसे लोहिया आवासो के लिए तीन-तीन लाख रुपये दिए जा रहे है| वही सोलर लाइट लगाने की भी व्यवस्था की गयी है| प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है| जिसकी मुख्य वजह लोगो द्वारा कटिया डालना है| यदि हम कटिया ना डालकर मीटर से बिल भुगतान करे तो प्रदेश में बिजली संकट में सुधार आ जायेगा |

मुख्यमंत्री ने कहा की सपा सरकार सभी से बेहतर कार्य कर रही है| हमने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन किये| साथ ही साथ नयी नियुक्तिया भी की| उन्होंने कहा की तीन फोरलेंन बनने है जिसमे गुरसहायगंज से फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद से बेबर व फर्रुखाबाद से अलीगंज में से एक का चयन करके भेजे जिस पर कार्य शुुुरु किया जा सके|