सेन्ट्रल जेल पर बंदरो का गैंगवार, मुलाकातियों को दौड़ाया

Uncategorized

mankaey copyफर्रुखाबाद: ना जाने किस बात पर सेन्ट्रल जेल पर रहने वाले बंदरो में विवाद हुआ की दो पक्षों में जमकर संग्राम चला| एक दूसरे को नोचखसोट का लहूलुहान कर दिया| बंदरो के विवाद से जेल का मुख्य मार्ग तकरीबन एक घंटे तक बंद रहा|

बीते कुछ दिनों से जेल के आसपास बंदरो की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ है| तकरीबन 400 से 500 सौ बंदरो का उस इलाके में एक सम्राज्य है| बंदर जेल में आने वाले मुलाकातियों के सामने को छीन लेते है| कई बार तो ना देने पर वह आक्रामक होकर हमला भी करते है| जिससे अक्सर मुलाकात को आने वाले लोग घायल भी हो जाते है|

बंदरो के बढ़ रहे आतंक को देखते हुए मुलाकातियों के अंदर डर पैदा हो गया है| रविवार को सुबह एक बार फिर से बंदरो के दो गुटो में विवाद हो गया जिससे देखते ही देखते सेन्ट्रल जेल के मुख्य द्वारा के पास सैकड़ो की संख्या में भीड़ लग गयी| कुछ मुलाकातियों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो बंदरो ने उन्हें खदेड़ लिया| जिससे कईयों के चोटे आयी| बंदरो के विवाद को देखने के लिए भीड़ लग गयी| तकरीबन एक घंटे चले बंदरो के गैंगवार के बाद दोनों गुट शांत हुए|