भू-खंड पर कब्जे को लेकर पथराव, जबाबी फायरिंग

Uncategorized

10may2010fayringफर्रुखाबाद:शनिवार को दोपहर भू खंड पर कब्जे के विवाद में शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी कोहना में दो पक्षों जमकर पथराव व जबाबी फायरिंग की गयी| दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच कर रही है|

मोहल्ले के गिरजा देवी, भारत, धर्मेन्द्र, मनोज ज्वाला सिंह का एक भू -खंड पर कब्ज़ा है| इसके साथ ही उसी भू खंड पर सर्वोदय नगर बजरिया के सुबोध यादव ने अपना कब्जा दर्शाया| उन्होंने कहा की वह भू-खंड उन्होंने खरीदा है| लेकिन दोनों ही पक्ष किसी भी कीमत पर एक दूसरे की बात मानने को तैयार नही थे|

देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गयी| जमकर मारपीट भी हुई और एक दूसरे पर पथराव करने के साथ ही जबाबी फायरिंग हो गयी| जिससे मोहल्ले के लोगो में अफरातफरी मंच गयी| घटना के संबंध में पुलिस को जबाबी तहरीर मिली है|

वरिष्ठउपनिरीक्षक हरीशचन्द्र ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|