दलाल को सरकारी दस्तावेजो के साथ रिश्वत लेते मिडिया ने पकड़ा, लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी!

Uncategorized

DLAL copyफर्रुखाबाद:लाखो रूपये सरकार से साल में सेलरी के रूप में लेने के बाद भी लेखपाल अपनी कुर्सी से हिलना नही चाहते| बसूली के लिए उन्होंने अपने शागिर्द लगा रखे है| जो मात्र 100 रुपये लेकर किसी को भी जिन्दा से मुर्दा कर दे, किसी गरीब को आमिर बना दे और यदि ढंग से रकम मिल गयी तो वह बिल्ली को भी शेर लिखने से नही चुकते| इसके बाद भी अधिकारी कार्यवाही के नाम पर केबल लिपापोती ही करते है| कम से कम सदर तहसील का तो यही हाल है|

बुधवार को एक लोहिया अस्पताल के कर्मचारी ने मिडिया को बताया की सदर तहसील के लेखपाल हरेन्द्र उससे आय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 100 रुपये की मांग कर रहे है| जिस पर मिडिया कर्मियों ने अपने कैमरों का जाल फैला दिया और कर्मचारी से कहा की उसे बुलायो जिस पर लेखपाल का दलाल उमेश साईकिल से लोहिया अस्पताल के गेट पर पंहुचा| जिसे कर्मचारी ने पाने पास बुलाया| जिसके बाद उसने कहा की तुम्हारे बेटे शुभम निवासी दरीबापश्चिम का आय प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगानी है| इसके लिए 100 रूपये लगेगे|

कर्मचारी ने जब इस पर आपत्ति जतायी और कहा की उसने एक लोकवाणी से आनलाइन आवेदन किया है| रुपये क्यों लगेगे जिस पर दलाल मुकेश ने कहा की लोकवाणी क्या होती है| वह जो चांहेगा वह रिपोर्ट लगायेगा| लेखपाल को भी तो हिस्सा देना पड़ता है| अकेले मै ही ना ले लेता हु| तभी मिडिया कर्मियों ने दलाल को घेर लिया और कैमरे की लाइट चमकने लगी| उसके पास जाँच से सम्बन्धित सरकारी दस्ताबेज मिले| मिडिया कर्मियों ने घटना की जानकारी एसडीएम सुनील कुमार वर्मा को दी| श्री वर्मा के निर्देश के बाद नयाब तहसीलदार मनोज कुमार मौके पर पंहुचे और दलाल को कागजात समेत पकड़ लिया और उसे तहसील ले गये|

तहसीलदार ने बताया की लेखपाल से जबाब तलब किया गया है| प्रकरण के सम्बन्ध में जाँच चल रही है| लेखपाल हरेन्द्र को आरोप पत्र जारी किया जा रहा है| जल्द ही विभागीय कार्यवाही की जाएगी|