होली, दीपावली की तरह ही मनाये गणतंत्र दिवस: डीएम

Uncategorized

dm 9फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह न गणतंत्र दिवस के विभिन्य आयोजनो के लिए अधिाकारियो को जिम्मेदारिया सौपी| इस दौरान उन्होंने कहा हमे 26 जनवरी को उसी तरह मनाना चाहिए जिस तरह से हम लोग होली, दीपावली मनाते है|

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक में उन्होंने कार्यक्रमों कि रूप रेखा तैयार कि| जिला विधालय निरीक्षक भगवत पटेल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह को गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों में जाकर प्रभात फेरी निकलवायेगे| इसके साथ ही पुलिस लाइन में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्य कार्यक्रमों के विषय में समीक्षा कि| परेड के दौरान सरकारी कार्यक्रमों व विकास कार्यो के संबंध में झांकिया भी निकलेगी|

श्री चौहान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रात: कलेक्ट्रेट से याकूतगंज तक साइकिल रेस का आयोजन भी सम्पन्न करने कि जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी प्रह्लाद सिंह व सीओ सिटी वाईपी सिंह को दी है|