मोरों के कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम

Uncategorized

DR0फरर्रूखाबाद :(शमसाबाद) बीती मंगलवार की रात पुलिस को शिकारियों द्वारा दो मोर मारे जाने की सूचना मिली थी। बुधवार को सुबह एक खेत में मोर के पंख व कंकाल मिला| जिसका वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराया|

थाना क्षेत्र के ग्राम सुतैहड़ी और रोशनाबाद के बीच खेत में शिकारियों द्वारा मारे गये मोरों के पंख व कंकाल का वन विभाग को मिले थे पुलिस के साथ वन दरोगा साबुद्दीन रात में मृत मोरों की तलाश करते रहे। लेकिन उन्हें सफलता नही मिली | बुधवार सुबह वन दारोगा ने दोबारा खोजबीन की तो एक खेत में मोर के पंख व कंकाल मिला। जिसको पशु चिकित्सालय फैजबाग में लेकर आया गया|

पशु चिकित्साधिकारी विपिन यादव ने बताया कि शिकारियों ने इसमें कोई विसरल आरगन नहीं छोड़ा, केवल कंकाल है। जिससे मृत्यु का कारण नहीं बताया जा सकता है। बाद में कंकाल को जमीन में दबा दिया गया। वन दरोगा साबुद्दीन ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत के उपरांत ही कार्रवाई की जाएगी।