युवा बोले देश में प्रतिभा का सम्मान नही

Uncategorized

YUVAA MHOTSAVफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के कार्यक्रम में मंगलवार को एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कलम रगड़ी|

प्रतियोगिता में देश में प्रतिभा पलायन की समस्या पर निबंध लिखा गया| प्रतिभागी मुस्कान गुप्ता के अनुसार अपने देश में प्रतिभाओ को कोई सम्मान नही मिलता| सुरभि गोस्वामी ने कहा कि देश में प्रतिभाओ कि आय कम है जिससे वह अधिक आय के चककर में विदेश चले जाते है| हर्ष दुबे एवं आलोक दीक्षित ने बताया कि अपने देश में टेक्नालाजी का न होना सबसे बड़ी समस्या है| लिटिल सक्सेना ने बताया कि अपने देश में उच्च शिक्षा तो है लेकिन आधुनिकरण कि कमी है|

इस दौरान अनुज दुबे, दिलीप कुमार, लिटिल सक्सेना, साक्षी हजेला, प्राक्षी हजेला, अनुराधा यादव, शिवा आदि लोगो ने भी प्रतिभाग किया| डॉ० संदीप शर्मा, श्री चन्द्र मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे|