देवर ने भाभी को फूंका, भाई को पीटा

Uncategorized

rekha bathm copyफर्रुखाबाद: शनिवार की शाम एक सरफिरे देवर ने भाभी को मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी विरोध करने पर अपने भाई कि भी जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गया| हालत गम्भीर होने पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया|

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज निवासी सब्जी विक्रेता नरेन्द्र कुमार वाथम की पत्नी रेखा पेशाब करने के लिये कमरे से निकली थी| तभी उसके देवर ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी| जिससे वह गम्भीर हो गयी| घायल महिला के पति नरेन्द्र ने बताया कि वह शनिवार को एक तेरबी संस्कार में शामिल होने के लिये गया था| शाम तकरीबन 6 बजे वह घर पर वापस लौटा और लेट गया| उसी दौरान उसकी पत्नी रेखा पेशाब करने के लिये कमरे से बाहर निकली| तभी उसका शराबी देबर वीरेन्द्र अपनी पत्नी निर्मला के साथ मारपीट कर रहा था| उसी समय वीरेन्द्र ने अपनी भाभी रेखा से भी झगड़ा कर दिया जिस पर आक्रोशित वीरेन्द्र ने अपने कपड़ो में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और रेखा के ऊपर तेल डाल दिया| तेल से भीगी भाभी पर जल रहे कपड़े फेंक दिये| जिससे उसका चेहरा गर्दन के नीचे तक बुरी तरह झुलस गया| जब इसका विरोध रेखा के पति नरेन्द्र ने किया तो वीरेन्द्र ने उसके साथ भी जमकर मारपीट कर दी और पत्नी को लेकर फरार हो गया|

घायल रेखा को समाजवादी एम्बुलेंस से परिजन उसे लेकर लिंजिगंज अस्पताल पंहुचे जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| जंहा इलाज से संतुष्ट ना होने पर परिजनों ने रेखा को आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया है|
घायल रेखा का पति नरेन्द्र चार भाई है जिसमे से नरेन्द्र, वीरेंद्र व धीरेन्द्र एक ही मकान में रहते है| जबकि वीरेंद्र से छोटा भाई सतेन्द्र तहसील के निकट अपने अलग मकान में रहता है| वही सबसे छोटे भाई धीरेन्द्र को मुंह में कैंसर है| जिसके अनुसार रेखा ने खुद अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाई है|

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मुकदमा वीरेंद्र के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है| घटना की जाँच चल रही है|