ग्रामीण को अंग्रेज ने गोली मारी

Uncategorized

goli 12फर्रूखाबाद: खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला बरी निवासी 54 वर्षीय लक्ष्मण सिंह यादव गाँव से कुछ दूर अपने खेत में गेंहू की फसल की रखवाली कर रहे थे| देर रात वह खेत में पड़ी झोपड़ी में सो गये| आरोप है की गांव के ही अंग्रेज यादव व उसके छोटे भाई रामेन्द्र अपने कुछ साथियो के साथ आये और जान से मरने की नियत में गोली मार दी| जिससे गोली उसके पैर में लगी|

घायल की पत्नी मीरादेवी ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|