पुरुस्कार पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओ के चेहरे

Uncategorized

medhavi chatrफर्रुखाबाद: नव वर्ष पर मेधवी छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया| जिसमे दर्जनो की संख्या में छात्रों ने पुरुस्कार पर कब्जा किया| अच्छे अंक पाने वालो को मेडल व विभिन्य कलाओ में पारंगत छात्रों को कई पुरुस्कार दिये|

शहर के चिंतामणी स्थित वाणी कोचिंग सेंटर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे गायन वादन में भी छात्र-छात्राओ ने हाथ आजमाये| जिसमे कोचिंग सेंटर के संस्थापक ब्रजकिशोर सिंह (किशोर) ने सभी मेधावी बच्चो को मिडिल प्रदान किया| इसके साथ ही गायन वादन में विभिन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पुरुस्कार के रूप में कई पुरुस्कार दिये गए| जिसमे पूजा गुप्ता, ज्योति, नीतू वाथम, पूर्णिमा प्रजापति, आयुसी मेहरोत्रा, पारुल शुक्ला, प्रिया सिंह, दीक्षा मिश्रा , उत्कर्स मिश्रा, आयुस शुक्ला व प्रिंस सक्सेना सहित अन्य कई को पुरुस्कार दिया गया| ब्रजकिशोर सिंह ने बताया की संस्था बच्चो के उज्ज्वज भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है| इसमे पढ़ने वाले छात्रों के चहुमुखी विकास पर ध्यान दिया जाता है|

इस दौरान सेंटर के अध्यापक जागेश्वर सिंह,राजेन्द्र भदौरिया सहित दर्जनो बच्चे मौजूद रहे|