गोली मारने में वकील सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Uncategorized

GOLI1फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बुधवार को सुबह घर के बाहर काम कर रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगो ने उसे गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम आसमपुर तितरफा निवासी 30 वर्षीय कौशल कुमार अग्निहोत्री का विवाद गांव के ही लोगो से चलता है| सुबह जब वह घर के बाहर काम कर रहा था तो राजेन्द्र अवस्थी ने उसे गोली मार दी| गोली उसके दाहिने हाँथ में लगी| पुलिस को घटना की सुचना दी गयी पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व खोखा बरामद कर लिया| और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

घायल के भाई कृष्णानंद ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर आसमपुर तितरफा निवासी राजेंद्र अवस्थी पंकज अशोक व अधिवक्ता आलोक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|