ब्रेकिग न्यूज:दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Uncategorized

anil singh copy1फर्रुखाबाद: घर के पीछे पेशाब करने गये युवक की कुछ लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी| जिसके बाद पुलिस से परिजनों की नोकझोक हो गयी| परिजनों ने कई पुलिस कर्मियों को पीट दिया| लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस ने शव को कव्जे में नही ले पाया|
htyaa anil singhमऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुईयाबूट निवासी मजब सिंह का पुत्र अनिल सिंह घर के पास अपने बड़े भाई संगत सिंह के साथ आलू खा रहा था| उसी समय सुबह तकरीबन नौ बजकर 45 मिनट पर घर के पीछे पप्पू रस्तोगी के आलू के खेत में पेशाब करने चला गया| उसी दौरान उसके सर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी| तेज आबाज सुन कर उसका भाई संगत सिंह घर के पीछे देखने गया तो पता चला की उसको गोली लगी है| संगत सिंह ने बताया कि कुछ दुरी पर शिवनगर कालोनी निवासी संजीव, महेंद्र पुत्र कामता प्रसाद व उसका साला शेरा पीछे कि तरफ भाग रहे है| gaar anil singh

आनन फानन में घायल अनिल को लोहिया अस्पताल लाया गया डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया गया| अनिल अपने परिवार में सबसे छोटा था| जानकारी होने पर सीओ सिटी योगेश कुमार, शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह, मऊदरवाजा थाना प्रभारी सुनील यादव मौके पर पंहुचे|

[adrotate banner=”2″] [adrotate banner=”3″]