दबंगों ने चलती बस में पीटा

Uncategorized

Marpitफर्रुखाबाद: गुरुवार को कुछ दबंग किस्म के लोगो ने चलती बस में मारपीट कर दी| घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी है| लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की है| जिससे पीडितो में रोष है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी गौरव पुत्र फूलसिंह व रंजीत पुत्र संतराम राजपूत प्राइवेट बस में चढ़े| जिसमें बैठे मेडिकल संचालक जितेन्द्र यादव व उसके भतीजे उदयवीर से विवाद हो गया| आक्रोशित जितेन्द्र ने गौरव को जमकर मारापीटा जब इसका विरोध उसके साथी रंजीत ने किया तो उसे भी दोनों दबंग चाचा भतीजा ने मिलकर मारा| घटना के सम्बन्ध में थाना जहानगंज में पीडितो ने तहरीर दी है| पुलिस जाँच कर रही है|