एक ट्रेन व बीस बसो में रबाना होगी वैष्णो देवी यात्रा

Uncategorized

dr rakesh tivariफर्रुखाबाद: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिये 22 दिसम्बर को जाने वाली यात्रा एक ट्रेन व 20 बसों से जाएगी| जिसको लेकर सबी तैयारिया पूरी कर ली गयी है| श्रधालुओ के रुकने व भोजन आदि की भी उचित व्यवस्था की गयी है| यात्रा को लेकर लोगो में उत्साह है|

भोलेपुर माता वैष्णो देवी पव्लिक चेरिटेबिल ट्रस्ट व माता वैष्णो देवी मंदिर के द्वारा ले जायी जा रही यात्रा को इस बार और अधिक अधिक सुविधा युक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है| ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ० राकेश तिवारी ने बताया की जनपद में पहली बार स्पेशल ट्रेन यात्रा की जा रही है| जो ट्रेन 22 दिसम्बर को कानपुर से रात्रि आठ बजे प्रारम्भ होगी और फतेहगढ़ उसी रात दस बजे पंहुचेगी|

उन्होंने बताया की फतेहगढ़ से सभी यात्रियों को लेकर ट्रेन फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद, खुर्जा, मेरठ, सहारनपुर व जालंधर होते हुये जम्मू व कटरा रात्रि दस बजे 23 दिसम्बर को पंहुचेगी| 26 दिसम्बर को ट्रेन पुन: फतेहगढ़ पंहुचेगी| वही कटरा पंहुचने पर 25 दिसम्बर को भंडारा व शोभायात्रा व जागरण किया जायेगा| भण्डारे के लिये 100 हलवाई साथ जा रहे है| इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा ही कटरा में ही 11 होटलों में रुकने की व्यवस्था की गयी है|
वर्ष 38 लाख अधिक में बुक हुई ट्रेन
पिछले वर्ष ट्रेन को 26 हजार रुपये में बुक किया गया था| लेकिन इस बार ट्रेन को 38 हजार रुपये में बुक किया गया है| उसी हिसाब से किराये में भी 2000 हजार की जगह 2500 रुपये कर दिये गये है|
इस दौरान डॉ० राहुल तिवारी, डॉ० दीपक अग्निहोत्री, राजेश शुक्ला, हरप्रसाद, विवेक चतुर्वेदी, रामबहादुर यादव, कौशलेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे|