लक्ष्मी,प्रबीन व योगी आदित्य बिगड़ रहे प्रदेश का माहौल: उस्मानी

Uncategorized

dr aar a usmaniफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी डॉ आरए उस्मानी ने कहा है की वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के साथ-साथ प्रवीन तोगड़िया व योगी आदित्यनाथ प्रदेश का माहौल बिगड़ने में लगे हुये है| भाजपा ने चुनाव में जो वादे किये थे उन्हें तक पूरा नही कर सकी है|
एक शादी समारोह में शामिल होने आये पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव ने कहा है की मेरा इस जनपद से पुराना नाता है| उन्होंने कहा की पूर्व में हुये प्रिया-गुड्डा हत्याकांड में गुड्डा के परिजनों को न्याय दिलाने के लिये उन्होंने विधानसभा में उठाया जिसके बाद उनके परिजनों को न्याय मिल सका| श्री उस्मानी ने कहा की समाजवादी पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादे किये थे उनमे से 80 प्रतिशत वादों को पार्टी ने पूरे कर दिये|

उन्होंने धर्म परिवर्तन के मसले पर कहा की प्रदेश में लक्ष्मीकांत वाजपेयी, योगी आदित्यनाथ व प्रवीन तोगड़िया माहौल बिगड़ने में लगे हुये है| भाजपा ने चुनाव से पहले जी वादे किये थे उन्हें अभी तक पूरा नही किया जा सका है| छात्रवृति बंद करने का काम भी भाजपा ने ही किया है| खाते खुलबाकर जनता का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है| जबकि प्रदेश सरकार 40 लाख लोगो को समाजवादी पेंशन देने की तैयारी कर रही है| प्रदेश में बिजली संकट भाजपा की देंन है| क्योंकि प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में कोयला केंद्र सरकार नही दे रही है| जिससे बिजली संकट उत्पन्य हो रहा है|
इस दौरान शाकिर मंसूरी, डॉ शाकिर अली मंसूरी, मुमताज बेगम मंसूरी, इमरान खां, नदीम फारुकी आदि मौजूद रहे|