शिक्षा के गिरते स्तर के लिए शिक्षक ही नही अभिभावक भी दोषी: संजय तिवारी

Uncategorized

SANJAYफर्रुखाबाद:(कायमगंज) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में शिक्षा के गिरते स्तर पर विचार किया गया जिसमे संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा है की शिक्षा के गिरते स्तर के लिये अधिकाँश शिक्षको को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है| लेकिन इसके लिये केबल शिक्षक ही जिम्मेदार नही है गिरते स्तर के लिये अभिभावक भी जिम्मेदार है|

व्लाक कायमगंज में आयोजित की गयी बैठक में प्रोन्नत प्रक्रिया प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराये जाने की बात कही गय| इसके साथ ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के शासनादेश के आधार पर प्रोन्नति करने की भी मांग की गयी| संगठन ने यह भी कहा हैं की यदि प्रोन्नति प्रक्रिया पारदर्शी नही हुई तो संगठन आन्दोलन करेगा|

जिलाध्यक्ष व कानपुर मण्डल के मंत्री संजय तिवारी ने कहा की शैक्षिक महासंघ पहले छात्र हित फिर समाज हित अंत में शिक्षको के हित की बात करता है| उन्होंने कहा की शिक्षा के गिरते स्तर के लिये शिक्षक ही जिम्मेदार नही है उसके लिये अभिभावक भी जिम्मेदार है| क्योंकि अभिभावक व समाज के छात्र के प्रति कुछ दायित्व है जिन्हें वह भूल गया है| शैक्षिक महासंघ एक संगठन नही वल्कि विचार धारा भी है|

कायमगंज व्लाक अध्यक्ष पद पर विनोद पाठक व व्लाक मंत्री पद पर अशोक वर्मा को मनोनीत किया गया| उन्हें एक माह में कार्यकारणी का गठन करने के निर्देश दिये गये| इस अवसर पर कुलदीप सिंह, अरबिंद मिश्रा, ओमदत्त शर्मा, विनोद कुमार पाठक, कृष्णा सिंह, नन्द किशोर, राधेश्याम, आन्नद कुमार, रामसरन दीक्षित, प्रवीन पाल, जसबिंदर, उर्मिला शाक्य, श्रवण कुमार यादव, पीआर सिंह कश्यप आदि लोग मौजूद रहे|