एनएकेपी की छात्रा ने चपरासी को पीटा

Uncategorized

CHAPRASIफर्रुखाबाद: शुक्रवार को अचानक कालेज परिसर में तब हंगामा मच गया जब एक चपरासी को छात्रा ने जमकर पीट दिया| घटना के बाद से स्कूल प्रशासन के हाथ पैर फूल गये| लडकी को उसके परिजनों के हबाले कर दिया गया|

शहर क्षेत्र के नालामछरठा स्थित एनएकेपी डिग्री कालेज में सुखदेव शुक्ला निवासी दरीबा पश्चिम चपरासी के पद पर तैनात है| उसी कालेज में बीए अंतिम वर्ष में एक छात्रा प्रिया यादव पढती है| शुक्रवार को सुबह जब सुखदेव कालेज के गेट पर खड़ा तो अचानक छात्रा ने उस पर हमला बोल दिया| उसके साथ जमकर मारपीट कर दी|

चपरासी के साथ हुई मारपीट की घटना से पुरे कालेज में हडकंप मच गया| जिसके बाद कालेज के अन्य कर्मियों ने उसे जैसे-तैसे अलग किया| मारपीट में चपरासी चुटहिल हो गया| घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी गयी| कालेज पंहुचने पर छात्रा परिजनों के हबाले कर दी गयी|
कालेज की प्रधानाचार्य आशा दुबे ने बताया की छात्रा दिमागी रूप से स्वास्थ्य नही है| इस लिए वह अलग-अलग तरह की हरकत करती है| छात्रा को परिजनों को सौप दिया गया है|