सौन्दर्य प्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक :1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 1991, 1999, 2008, 2010, 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
*‍ सिकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

राशिफल 10 नवंबर 2012 शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आप आज जहां भी जाएंगे आप आप दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. आज आपका लकी नंबर 24 और लकी रंग लेमन येलो है. व्यर्थ बहस में नहीं पड़ें। पराक्रम में वृद्धि से समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। धार्मिक क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

जरूरी तो नहीं कि आप वही सब करें जो आपको करने को कहा जाए, कुछ अलग हटकर भी कुछ कीजिए.आज आपका लकी नंबर 11 और लकी रंग  लाल है. संचार माध्यम से लाभ होगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में बुद्धि चातुर्य का उपयोग करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने आप को जानिएं, और उसके बाद कदम उठाइए. तभी लोग आपके महत्व को समझेंगे. आज आपका लकी नंबर 25 और लकी रंग औरेंज है. भागीदारी में लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। वाणी पर संयम रखें। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

जरूरी ये नहीं कि आप क्या कर रहे है और कौन कौन आपको सही तरह से पहचानता है. आज अपने बारें में खुद सोचें. आज आपका लकी नंबर 20 और लकी रंग  ग्रीन है. व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपके साथ सितारों का साथ है तो घबराइएं मत आगे बढ़ते रहिएं, सब कुछ अच्छा होगा. आज आपका लकी नंबर 10 और लकी रंग सिल्वर है. उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अगर किसी को दिल से हासिल करना चाहते हैं तो वही कीजिएं जो दिल कह रहा है दिमाग की मत सुनिएं. आज आपका लकी नंबर 3 और लकी रंग पिंक है. अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपनी निष्ठा का आपको फल मिलेगा. आज आपका लकी नंबर 8 और लकी रंग डार्क ग्रीन है.  जल्दबाजी से काम न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति की संभावना। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप सबके साथ हां में हां मिलाने के मूड में है . आज आपका लकी नंबर 21 और लकी रंग येलो है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप सभी काम जल्दी निपटा लेंगे, जिसके लिए आपको बधाई भी मिलेगी. आज आपका लकी नंबर 15 और लकी रंग स्काई ब्लू है. निजी प्रयास सार्थक होंगे। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ थोड़ा समय बिताएं, आपको अच्छा लगेगा. आज आपका लकी नंबर 11 और लकी रंग रेड है. कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपका दिमाग और शरीर साथ में काम करेंगे इसलिए सारे काम अच्छी तरह होंगे. आज आपका लकी नंबर 20 और लकी रंग काला है. व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपने अगर अपनी बात मनवानी है तो आज आपको गुस्से की जगह प्यार का इस्तेमाल करना होगा. आज आपका लकी नंबर 5 और लकी रंग  पिंक है. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।