गाँवो में सदस्यता अभियान को गति देगी कांग्रेस

Uncategorized

kangresफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात पर बल दिया गया| इसी क्रम में गाँवो के लोगो को कांग्रेस का सदस्य बनाने पर भी बल दिया गया है| कांग्रेस भाजपा की बनाई हुई पगडण्डी पर चलने का प्रयास कर रही है| लेकिन आपसी मतभेदों के कारण बैठक में कई पदाधिकारियों ने आना भी उचित नही समझा| जो चर्चा का विषय बना हुआ है|
जिलाध्यक्ष मृतुनज्जय शर्मा ने बढ़पुर स्थित एक होटल में बैठक का अयोजन किया| पहले तो लोग सोनिया गाँधी का जन्म दिन मनाने के लिये एकत्रित हुये लेकिन बाद में निर्देश मिलने पर उन्होने जन्मदिन ना मनाकर बैठक का आयोजन किया| जिसमेश्री शर्मा ने कहा की हर बूथ स्तर पर सदस्य बनाये जायेगे| जिला के प्रत्येक पदाधिकारी को गाँव में जाकर सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा गया है|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, राजेन्द्र नारायण, उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह, सोनी दीक्षित, अजय दीक्षित, सीता मिश्रा, वसीमजुमा खां, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे|
कई पदाधिकारी नदारद
बैठक में पुन्नी शुक्ला, इकलाख खान सहित और कई महत्वपूर्ण कांग्रेसी नही पंहुचे |