छावनी बनी रही सातनपुर आलू मंडी

Uncategorized

aalu mandi copyफर्रुखाबाद:आढतियो के द्वारा 50 किलो पर आधा किलो आलू किसान से ना लेने देने के फरमान के बाद सातनपुर आलू मंडी कई दिनों से विवादों से घिरी है| बुधवार को तो बोरो की सिलाई करने वाले मजदूरों ने तो पुन: हंगामा शुरू कर दिया| जिसके बाद भारी पुलिस बल मंडी पंहुचा और फ्लैग मार्च किया| बाद में बमुश्किल बात बन सकी|

दरअसल काफी वर्षो से सिलईया पचास किलो का बोरा सिलने के बाद आधा किलो किसान से आलू लेते थे| लेकिन व्यापारी, किसान व आढतीयो ने बैठक कर यह निर्णय लिया की किसान का आलू सिलईया को नही दिया जायेगा| जिस पर मंडी के सभी 1000 सिलईया भड़क गये| बीते दिन नगर मजिस्ट्रेट महमूद आलम ने आढतियो व मजदूरों के बीच सुलह करा दी|

लेकिन बुधवार को फिर सिलईयो ने हंगामा करना शुरू कर दिया| जिसके बाद आढतियो ने जानकारी जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह को दी| डीएम के निर्देश पर कई थानों का फ़ोर्स मंडी पंहुच गया| पुलिस ने किसी अप्रिय घटना के ना हो जाने के डर से फ्लेगमार्च किया\ अधिक पुलिस बल देखकर सिलईया शांत हुये|

आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चन्द्र वर्मा ने बताया की सिलईयो को आलू की जगह व्यापारी से प्रति पचास किलो के पैकेट सिलाई पर तीन रुपये दिये जायेगे| उन्होंने बताया की मजदूरों में कुछ अपराधिक किस्म के भी है जो अन्य मजदूरों को भड़का रहे थे| फ़िलहाल सभी मजदूर पचास किलो पर तीन रुपये लेने को तैयार है|