“यादव जी” ने युवती को कुकर्म के लिये दबोचा

Uncategorized

yuvtiफर्रुखाबाद:(कमालगंज) छेड़छाड के मामलो पर पूरा यूपी सहमा हुआ है| प्रदेश सरकार एक तरफ महिलायों की सुरक्षा के लिये कई कदम उठा रही है लेकिन उनकी ही पुलिस किस तरह से निष्क्रिय है यह घटनाओ को रोकने को तो नही वल्कि कार्यवाही करने को लेकर भी किस तरह से सुस्त रवैया है इसका प्रमाण देने की जरूरत नही है| बीते दो दिन पूर्व रात के अधेरे में एक युवती को पडोस गाँव के एक युवक ने घर के अन्दर दबोच लिया| जिसकी शिकायत लेकर वह बीते दो दिन से खाकी के चक्कर लगा रही है| लेकिन उसे न्याय नही मिला है और ना ही पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है|

थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा निवासी पुरुषोत्तम शाक्य की पत्नी की मौत तकरीवन 15 वर्ष पहले हो चुकी है| उसके दो बेटी है| बड़ी बेटी का विबाह हो चुका है| छोटी बेटी 16 वर्षीय रिंकी घर पर अकेली सोती है| पिता घर के बाहर सोते है| पीड़ित युवती का आरोप है की बीते एक दिसम्बर की रात वह अपने घर पर अकेली सो रही थी| उसके पिता रोज की भांति घर के बाहर सो रहे थे| देर रात पडोस के गाँव भुट्टीया निवासी कमलेश यादव पुत्र रामोतार यादव उसके घर में दीवार फंद कर घुस गया| युवती का आरोप है की उसने मुंह पर कपड़ा डाल कर उसे चारपाई पर दबोच लिया|

जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी में मारपीट भी कर दी| चीखपुकार की आवाज सुनकर रिंकी के पिता घर के अन्दर आ गये| जिसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग गया| घटना के बाद युवती परिजनों के साथ कोतवाली पंहुची लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही की| जिसके बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक विजय यादव से भेट की| पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये| एसपी के आदेश के बाद भी पीड़ित बीते पांच घंटे में बैठ कर थानेदार का इंतजार कर रही है| लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्यवाही नही की|