प्रदेश सरकार बढ़ाएगी रेशम उत्पादन की क्षमता: बेरिया

Uncategorized

siv prkashफर्रुखाबाद: राजेन्द्र नगर महोत्सव में शामिल होने आये जिले के प्रभारी व प्रदेश के रेशम मंत्री शिव प्रकाश बेरिया ने कहा की प्रदेश सरकार रेशम की उत्पादन क्षमता को बढ़ायेगी| पूर्व की सरकार ने रेशम उद्योग को गर्त में डाला है| इसके अलावा उन्होंने अधिकरियो से विकास कार्यो की प्रगति पर भी चर्चा की|

जेएनबी रोड स्थित निरिक्षण भवन में पंहुचे प्रभारी मंत्री ने अधिकारिओ से विकास कार्यो की समीक्षा की| उन्होंने इस दौरान समाजवादी पेंशन में धांधली किये जाने की शिकायत पर कहा की अगर धांधली हुई तो कार्यवाही की जाएगी| प्रदेश में चल रही विकास योजनाओ के विषय में उन्होंने कहा की सभी योजनाओ को जनपद में तेजी के साथ लागू किया जायेगा| अधिकारियो को निर्देश दिये गये है|

बेरिया से जिस समय प्रदेश में बढ़ रही हत्या, लूट, बलात्कार जैसी धटनाओ बढने के सबाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली और कहा की वह निजी कार्यक्रम में आये है और सबाल से कन्नी काट गये| प्रभारी मंत्री ने बताया की पूर्व की सरकारों ने रेशम के उत्पादन पर कोई ध्यान नही दिया गया जिससे रेशम का उत्पादन घटा है| प्रदेश सरकार ने रेशम के उत्पादन में बढोत्तरी करने का प्रयास कर रही है| आने वाले वर्षो में उत्पादन बढ़ाया जायेगा|
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, उर्मिला राजपूत आदि मौजूद रहे|