छेड़खानी कर रहे मनचलों की पिटाई

Uncategorized

MARPITफर्रुखाबाद: शहर में जा रही युवतियों से आये दिन छेड़खानी करना आम बात हो गयी है| महिलाओ की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितना सक्रिय है यह घटनाओ के आंकड़े बताते है| कुछ युवतियाँ किसी के कहे बिना ही रह जाती है और कुछ जब शिकायत भी करती है तो खास कार्यवाही नही होती जिससे शहर में मनचलों का आतंक है| हिन्दू महासभा के द्वारा पकड़े गये दो मनचलों की पहले जमकर खातिरदारी की गयी बाद में उन्हें पुलिस कजो सौप दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुतहट्टी निवासी युवक असलम पुत्र मो० शाकिर व आसिफ पुत्र रशीद बाइक से सेठ गयी पंहुचे और बाजार करने आयी महिलायो व युवतियों से छेड़छाड करने लगे| पहले तो दुकानदारो ने इस पर रोक लगाने का साहस नही जुटा पाया| लेकिन जब अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यलय में खबर गयी तो कार्यालय में बैठे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, मानू वर्मा, श्याम शाक्य आदि ने दोनों मनचलों को पकड लिया और उसकी जनकर पिटाई कर दी| कार्यकर्ताओ ने पिटायी के बाद दोनों मनचलों को पुलिस के हबाले का दिया|