डबल मर्डर: चार दिन बाद भी पुलिस का केबल तमंचे पर डिस्को

Uncategorized

DABAL MARDARफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते चार दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नगला में हुये दोहरे हत्या कांड में पुलिस ने घटना स्थल से तकरीबन 50 फीट दूर आलू के खेत में तमंचा बरामद तो बीते दिन ही कर लेने का दाबा किया था| फ़िलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को हिरासत में लेकर पूंछताछ भी की लेकिन बुधबार को सभी को थाना पुलिस ने छोड़ दिया| वही पुलिस को खेत में मिले तमंचे की चर्चा तेज है| पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है की आखिर तमंचा घटना स्थल से 50 मीटर दूर खेत में कैसे पंहुचा| मृतक खुद इतनी दूर तमंचा गोली लगने के बाद फेंक सकता?
पुलिस ने मृतक शिवम व राजबहादुर के परिजनों से पूंछताछ करती रही लेकिन कोई खास सुराग नही लगा सकी| पुलिस ने मिडिया को तमंचा दिखाये बिना ही सील कर दिया आखिर इतने बड़े कांड में प्रयुक्त किया गया तमंचा मिडिया से क्यों बचा कर रखा गया? कई सबाल है | जिसके उत्तर पुलिस व मिडिया तलाशने में लगी है| वही पुलिस का कहना है की पुलिस का दबाब पड़ने के बाद राजबहादुर के परिजनों ने तमंचा खेत में फेंक दिया था| पुलिस को यह कहा से पता चल गया की तमंचा राजबहादुर के परिजनों ने ही फेंका है| फ़िलहाल पुलिस तमंचे की देखभाल में जुटी है|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष केबी तिवारी ने की घटना के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है| शिवम के पिता राजकुमार ने कुछ दिन बाद पुलिस को सुराग देने की बात कही है|