खाद की खरीद पर मिलेगा एक लाख का बीमा

Uncategorized

schin rajendr nagarफर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद में चल रहे राजेन्द्र नगर महोत्सव में हुये सहकारिता सम्मेलन में किसानो को जानकारी दी गयी की इफ्को खाद की खरीद पर एक लाख का बीमा किसानो को दिया जा रहा है| इसके आलावा किसानो को बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी|

महोत्सव में चौथे दिन आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे बाबू सिंह यादव ने स्व राजेन्द्र सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इस दौरान वह अपनी आँखों में आंसू नही रोक सके और फफक कर रो पड़े| बाबू सिंह यादव को रोता देख माहौल गमगीन हो गया| इसके बाद वह समारोह के मंच पर गये|

कार्यक्रम में बोलते हुए इफ्को के क्षेत्राधिकार राजवीर सिंह यादव ने कहा की किसान को इफ्को खाद का ही प्रयोग करना चाहिए| उन्होंने जानकारी देते हुये कहा की जब किसान इफ्को की बोरी खरीदे तो पक्की रसीद जरुर लेले| जब उसके पास 25 रसीदे हो जाएगी तो उसका एक लाख का दुर्घटना बीमा हो जायेगा| समारोह के अध्यक्ष सचिन सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किये|

इस दौरान पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, लालू यादव, डॉ० कौशलेन्द्र सिंह, मुन्ना लाल राठौर, जितेन्द्र यादव विवेक यादव आदि मौजूद रहे|