घोटाले की आशंका: लेखाविभाग की कार्यप्रणाली से शिक्षको का लाखो डंप

Uncategorized

bsaफर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा विभाग ने कई वर्षो से शिक्षको का एरियर व अवशेष वेतन, बोनस व अन्य मदों का बकाया पैसा लेखाविभाग के द्वारा भुगतान नही किया गया है| लेखाविभाग की इस कार्यप्रणाली से जनपद के शिक्षको में रोष व्याप्त हो गया है| कई शिक्षको ने विभाग पर पैसा डंप कर लेने का आरोप लगाया है| वही शिक्षक संगठन इस सम्बन्ध ने कई बार शासन स्तर पर शिकायत भी की है| जिसकी जाँच भी चल रही है लेकिन जाँच से कोई आंच आती नजर नही आ रही है|

विगत दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने शिक्षक संगठनों के हस्तछेप के बाद वित्त एवं लेखा अधिकारी को यह आदेश जारी किये थे की एक पंजिका बनाकर आने वाले एरियर बिल को उसमे पंजीकृत किया जाये| इसके बाद पहले आने वाले बिल को पहले भुगतान किया जाये| लेकिन यह आदेश भी कागजो पर ही चल रहा है| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आदेश दिये थे की शिक्षको के बकाया बोनस व अवशेष बिल लेखाधिकारी कार्यालय को प्राप्त करा दिये जाये| परन्तु व्लाको में वर्षो से जमे लिपिकों की कार्यप्रणाली के कारण बिल प्रस्तुत नही किये गये है| जिससे लाखो रूपये के बिल भुगतान नही हुये है|

इस सम्बन्ध में आये दिन शिक्षक संगठनों व लेखाधिकारी के बीच नोकझोक भी होती रहती है| विगत दिवस राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से प्रदेश के वित्त नियंत्रक व शासन के सचिव को शिकायती पत्र भी भेजा जा चूका है| लेकिन कोई सुधार नही किया गया| विभाग शासन को सब कुछ ठीक ठाक की रिपोर्ट भेज रहा है| शिक्षको का पैसा कई वर्षो से ना मिलने से लाखो रूपया डंप है| जो शिक्षक जेब गर्म करता है उसका एरियर पहले भुगतान कर दिया जा रहा है| जब की जो पहले बिल आ गये उन्हें भुगतान नही किया जा रहा है|