30 हजार में हुआ विवाहिता का सौदा,पांच आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

dgफर्रुखाबाद: बीते पांच दिन पूर्व एक विवाहिता का उसके ही रिश्तेदार ने सौदा कर दिया| जिसके बाद उसके खरीददार ने उसके साथ लगातार पांच दिन तक बलात्कार किया| किसी तरह महिला घर से छूट कर थाने पंहुची तो पुलिस ने महिला के आरोप के आधार पर दबिश दे आरोपी मामा व खरीदने वाले सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया| पांचो पर संगीन धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है|

गाजीपुर के बबेडी के ग्राम सुहिलापुर निवासी प्रदीप जाटव के साथ लल्लन ने अपनी पुत्री सरिता का विवाह 6 वर्ष पहले किया था| शादी के बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी| बीते 16 नबम्बर को विवाहिता का रिश्तेदार लगने वाला मुकेश पुत्र लालता प्रसाद निवासी भूडेरा उसके घर आया और कहा की उसकी थाना कमालगंज के मोहल्ला गंगा गली निवासी बहिन की हालत गम्भीर है| उसे देखने चलना है| विवाहिता महेश के साथ चल दी| वह अपने रिश्तेदार पर भरोसा करके उसके साथ चल दी| लेकिन आरोपी महेश के अन्दर कुछ और ही चल रहा था| उसने सामने रुपये कमाने का जूनून इस कदर सवार था की वह सब कुछ भूल गया था|

पैसे कमाने की अभिलाशा उसके मन में बलबती हो रही थी महेश योजना के अनुसार उसे लेकर कमालगंज तो पंहुचा लेकिन उसकी बहन के घर ना ले जाकर उसे एक दुकान पर ले गया| वह दुकान थी थाना क्षेत्र के ग्राम सीता कपूरापुर निवासी चौकीदार मोहकम पुत्र विशाल की| जंहा पहले से ही कुछ लोग बैठे थे| विवाहिता कुछ समझ नही सकी| कुछ देर बाद उसे उसी दुकान पर बैठे मलिखान निवासी परमनगर के घर भेज दिया गया| जब विवाहिता उसके घर पंहुची तो महेश ने कहा की अब तुम्हे यंही रहना है| इतना कहने के बाद महेश चला गया| जिसके बाद मलिखान उसे बताया की उसको 30 हजार रुपये में खरीद लिया गया है|
महिला को उसने बंधक बना कर बलात्कार किया| महिला चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन उसे जाने नही दिया गया| विवाहिता ने बताया की उसे जैसे ही मौका मिला वह थाने आ गयी | महिला ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलस के पैरो के नीचे जमीन खिसक गयी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों महेश पुत्र लालता प्रसाद, मलिखान, जयराम पुत्र रतन लाल निवासी महरुपुर रावी, मोहकम पुत्र विशाल निवासी सीता कपुरापुर, अबधेश पुत्र नबाब को धर दबोचा|
पकड़े गये आरोपियों पर धारा 366, 376, 370 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| थानाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की आरोपियों के पास से 13 हजार रूपये भी बरामद हुये है| विवाहिता के पिता को जानकारी दे दी गयी है| परिजनों के आने पर उनके सुपुर्द कर दिया जायेगा|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]