शिक्षा से संस्कार खत्म होते जा रहे : डॉ० सुबोध

Uncategorized

saffaeफर्रुखाबाद: प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के स्व्च्छता अभियान को लेकर जगरूकता लाने के लिए सरस्वती शिशु मन्दिर श्याम नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे सभी ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया| जिसमे पंहुचे डॉ० सुबोध वर्मा ने कहा की बाहर की सफाई करने से जादा हमे अपने मन की सफाई करनी होगी| जब सफाई मेरी आदत बन जाएगी तभी देश की सफाई का अभियान हम देश की गंदगी साफ कर सकेगे|
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केपी टंडन व अध्यक्ष डॉ० सुबोध ने दीप जलाकर किया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टंडन ने कहा की सफाई जीवन का आवश्यक अंग है| स्व्च्छता से ही स्वास्थ्य बनता है| भारत को साफ सुथरा बनाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा|
डॉ० सुबोध कुमार वर्मा ने कहा की सफाई का स्वस्थ स गहरा सम्बन्ध है| हम सभी को इस कार्य में लगना चाहिए| प्रतिदिन की सफाई आवश्यक है| भारत को महान बनाने के लिए हम सभी को सहभागी बनना होगा| उन्होंने कहा की समय के साथ साथ हमारे संस्कार समाप्त होते जा रहे है| जिसकी वजह है शिक्षा| क्योंकि आज की शिक्षा से संस्कार ख़त्म होते जा रहे है| पूर्व में सफाई करना हमारे सस्कारो में था| त्योहारों पर हम खुद अपने घरो की सफाई, पुताई करते थे| लेकिन आज किराये के लोगो से सफाई करा रहे है| इस लिये आज यह जरूरी है की नई पीढ़ी को सफाई के संस्कार दिये जाये| जिससे बच्चे कम से कम अपने कमरे आदि की सफाई खुद करना सीखे|
इसके बाद सभी ने विधालय परिसर की सफाई की|
सफाई कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र त्रिपाठी, प्रबन्धक राकेश कुमार अग्रवाल, संजय गर्ग, राधाकृष्ण दुबे, वीके मिश्रा, सुशील गंगवार, हरिश्चन्द्र आर्य, नरेन्द्र कुमार सिंह, आशीष दीक्षित, संतोष पाठक, सत्यदेव पाठक आदि मौजूद रहे|