बाइको की भिडंत में मामा की मौत, भांजा घायल

Uncategorized

sultaan singhफर्रुखाबाद:(नबावगंज) बाइक पर सवार होकर घर जा रहे मामा भांजे को सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारदी| जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये| दोनों को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा घायल मामा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया|
थाना नवाबगंज के ग्राम महमदपुर जनी निवासी 55 वर्षीय सुल्तान सिंह यादव पुत्र लालमन अपने भांजे सतीश पुत्र अमित सिंह के साथ बाइक से मंझना होकर घर जा रहे थे| जब वह नगला जोधा के निकट पंहुचे तो सामने से आ रहे एक बाइक सबार ने उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे सुल्तान सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये| उनका भांजा सतीश भी चुटहिल हो गया|
दोनों घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा सुल्तान को मृत घोषित कर दिया गया| जानकारी होने पर मृतक की पत्नी किताब श्री व पुत्र राजेश यादव लोहिया अस्पताल पंहुच गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|