शोभायात्रा देखकर जा रहे हिन्दू सभा के कार्यकर्ता को पीटा

Uncategorized

chhutuफर्रुखाबाद: भैरव जी की शोभायात्रा देखकर घर जा रहे हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता को कुछ दूसरे समुदाय के लोगो ने पीट दिया| जिस पर संगठन के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव कर दिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी हिन्दू महासभा का कार्यकर्ता छोटू शाक्य नगर में निकली शोभायात्रा को देखकर वापस घर जा रहा था| वह जैसे ही टाउन हाल के निकट पंहुचा तो कुछ लोगो ने उसके साथ मारपीट कर दी| जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया| सूचना मिलने पर हिन्दू सभा के पदाधिकारी थाने पंहुचे उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है| पुलिस जाँच में जुट गयी है| देर शाम तक थाने में भीड़ लगी रही |

हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा है की कार्यवाही ना हुई तो आन्दोलन होगा |