व्यापारियों ने स्टेशन पर धरना देकर सौपा ज्ञापन

Uncategorized

puniफर्रुखाबाद: जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कालिंद्री एक्सप्रेस व छपरा -मथुरा एक्सप्रेस के बंद हो जाने के विरोध में व्यापारियों ने पहले धरना दिया| फिर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौपा|
व्यापारियों ने मांग की है की छपरा-मथुरा एक्सप्रेस बिहार से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली एक लम्बी ट्रेन है जो फर्रुखाबाद जनपद के व्यापारियों और जनता के लिये सुबिधा युक्त है| व्यापारियों का मथुरा तथा बिहार से सम्पर्क टूट जायेगा | शीत काल में भारी असुबिधा का सामना करना पडेगा | उन्होंने इन ट्रेनो को बंद ना किये जाने की मांग के साथ उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन को फतेहगढ़ स्टेशन पर रोके जाने की मांग भी की |

इसके साथ ही धरने पर बैठे व्यापारियों ने यह भी कहा की कालिंद्री एक्सप्रेस भी शीत काल में बंद की जा रही है| मांग की गयी की जनपद उद्योग शून्य है एक मात्र जरदोजी लघु उद्योग चल रहा है जिसका व्यापारिक मुख्यालय दिल्ली है| जिसके लिए व्यापरियों को दिल्ली आये दिन जाना होता है| कालिंद्री एक्सप्रेस जिसके बंद होने से जनपद के व्यापारियों व जनता को असुबिधा होगी व्यापारियों ने धरना देने के बाद स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौपा|

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, जरदोजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुज्जफर हुसैन रहमानी, नगर अध्यक्ष अतीक अहमद, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल व सौरभ दीक्षित आदि मौजद रहे|