झाड़ियो में खीच विवाहिता पर एसिड अटैक

Uncategorized

tejabफर्रुखाबाद: बीते दिनों अपने ही कर्मचारी के साथ विवाद, बैंड मास्टर को मंहगा पड़ गया| आक्रोशित कर्मी से उसकी पत्नी को घर पर अकेला देखकर दबोच लिया और झाड़ियो की तरफ खीच ले गया| विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर जसमई निवासी राजपाल सिंह की संगीत पार्टी के नाम से दुकान है| जिसमे राजेपुर निवासी मुकेश बैंड बजाने का काम करता था |करीव 15 दिन पहले किसी बात को लेकर राजपाल का मुकेश से विवाद हो गया था| जिस पर मुकेश ने राजपाल से बदला लेने का मन बना लिया|
बीते दिन राजपाल किसी काम से दिल्ली गया था घर पर उसकी पत्नी सुमन अकेली थी| सुमन का आरोप है कि जब वह घर पर अकेली थी तभी मुकेश कुछ साथियों के साथ आया और उसे झाड़ियो कि तरफ खीच ले गया| और कुछ देर बाद उसने सुमन के मुंह पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया | महिला रात में ही लोहिया अस्पताल पंहुची लेकिन कुछ समय के बाद बापस घर लौट गयी | घटना की
जानकारी होने पर थाना पुलिस ने मुकेश व उसके साथी तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया |
रविवार को नगर मजिस्ट्रेट , अपर पुलिस अधीक्षक रामभुबन चौरसिया, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह ने मौके पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की | एएसपी ने बताया कि घटना को गम्भीरता से लेते हुये जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किये जायेगे|